भारत में सर्कस का दौर काफी पुराना है। देश में सर्कस दिखाना और देखना लोगों को काफी पसंद आता है। सर्कस एक ऐसा मंच है, जहां देश-दुनिया के सभी कलाकार अपनी जान हथेली पर रखकर एक से एक हैरतअंगेज करतब दिखाते हैं। सर्कस के इस मनोरंजक दौर में जानवरों के योगदान को आप बिल्कुल भी नहीं नकार सकते। सर्कस में शामिल किए गए जानवरों को हर रूप में प्रशिक्षित करके सर्कस के मंच पर उतारा जाता है। सर्कस में हाथी, भालू, कुत्ता, बंदर, शेर, चीता और घोड़े जैसे जानवरों की कलाकारी देखने को मिल जाती है। हालांकि बदलते दौर कई सर्कस बंद हो चुके हैं, लेकिन आज हम आपको भारत के कुछ बड़े और खतरनाक सर्कस के बारे में बताते हैं।
रैंबो सर्कस की स्थापना भारत के महाराष्ट्र राज्य में श्री पीटी दिलीप ने 26 जनवरी 1991 में की थी। ग्रेट ओरिएंटल सर्कस और विक्टोरिया सर्कस से भी पीटी दिलीप जुड़े हुए थे, इन तीनों सर्कस को मिलाकर उन्होंने एक बड़े सर्कस का निर्माण किया। इस सर्कस में खेल, म्यूजिक डांस और हैरतअंगेज कर देने वाले नजारे पेश किए जाते हैं। रैंबो सर्कस की खास बात ये है कि यहां हमेशा कुछ न कुछ अलग दिखाया जाता है। यहां अलग-अलग तरह के विचारों के साथ कार्य किया जाता है जैसे - कस्टम मेड फायर, अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क शो दिखाना आदि। इस सर्कस में एंट्री टिकट 200 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक है।
ग्रेट बॉम्बे सर्कस की स्थापना बाबूराव कदम ने साल 1920 में की थी और ये सर्कस शुरूआती दौर में सिंध और पंजाब प्रांत पकिस्तान में दिखाया करता था। ग्रेट बॉम्बे सर्कस भारत के सबसे बड़े सर्कस की लिस्ट में शामिल है और लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। बॉम्बे सर्कस दुनिया का एक काफी पुराना नाम है, जहां लोगों को मनोरंजन दिखाया है और उन्हें हंसाने का काम किया जाता है। बॉम्बे सर्कस 9 दशक से भी ज्यादा समय से एशिया के सबसे बड़े सर्कस में आता है। यहां डांस, कलाकारी, फिल्म प्रदर्शन, नाटक जानवरों का करतब दिखाया जाता है। बॉम्बे सर्कस में टिकट की कीमत 100 रुपए से 300 रुपए तक की होती है।
भारत के सबसे बड़े सर्कस की लिस्ट में शामिल जंबो सर्कस की अपनी एक अलग ही जगह है। यहां 350 से भी ज्यादा कर्मचारियों वाला जंबो सर्कस भारत में लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ है। इस सर्कस को शुरू करने का सारा श्रेय एम वी शंकरन को जाता है, जिसे 2 अक्टूबर 1977 में बिहार राज्य के धानापुर में इसे शुरू किया गया था। जंबो सर्कस में कई आकर्षित जानवर, नजरबंद खेल के अलावा रोमांचित करने वाली एक्टिविटीज शामिल हैं। जंबो सर्कस की टिकट की कीमत 100 रुपए से 300 रुपए है।
जेमिनी सर्कस भारत में मनोरंजन के खजाने के रूप में मशहूर है और इसका इतिहास काफी पुराना और बेहद दिलचस्प है। जेमिनी सर्कस काफी तेजी से दर्शकों को आकर्षित अपने कलाकारों और उनके द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज कारनामों से कर रहा है। जेमिनी सर्कस भारत के सबसे बड़े सर्कसों में एक अलग ही पहचान बना रहा है। इसमें अफ्रीकी, नेपाली और मंगोलियाई कलाकर भी शामिल होते हैं। जेमिनी सर्कस की टिकट की कीमत 100 रुपए से 300 रुपए है।
ग्रेट रेमन सर्कस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ये सर्कस अपनी करिश्माई कलाकारी की वजह से लोगों के दिलों में बस गई है। ये सर्कस भारत के बड़े-बड़े शहरों में अपना प्रदर्शन दिखाता है। जानकारी के लिए बता दें, बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय फिल्में जैसे ‘ मेरा नाम जोकर’ और शिकारी आदि मूवी में रेमन सर्कस की कलाकारी को दिखाया गया है। ग्रेट रेमन सर्कस को साल 2019 में इन्द्रपुरम रामलीला का हिस्सा रहा था।