हरिद्वार और उधमसिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट

Posted by Team on: Jan 8, 2024

उत्तराखंड में कोहरे और पाले से जल्द निजात मिलने की संभावना है। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार में आज भी घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। मंगलवार से बारिश और बर्फबारी के बाद घने कोहरे से भी निजात मिल सकेगी। 

 

राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश के आसार हैं।उत्तराखंड में आज शाम से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई जिलों में 4 नवंबर के बाद से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतकाल में भी बारिश नहीं के बराबर हो रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंची चोटियों पर और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।पिछले कुछ दिनों से मैदानी जनपदों में घना कोहरा और पहाड़ों में पाल परेशानी का सबब बना हुआ है। 

 

बारिश और बर्फबारी से अगले कुछ दिनों में बारे में भी गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। घने कोहरे और पाला पड़ने के कारण आम जीवन भी अस्तव्यस्त हो रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तर भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। 

 

जिससे मंगलवार को 3000 फीट से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।इससे न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। वही हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर जारी किया गया है। बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे में कभी आएगी। 

 

इसके साथ ही सूखी ठंड से भी राहत मिल सकेगी।रविवार को उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से ऊपर रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान पिथौरागढ़ में 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 

उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 16.4 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।नई टिहरी में अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी में अधिकतम तापमान 13.2 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नैनीताल में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।